नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नही
उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद की नई कमेटी का हुआ गठन  सर्वेश गुप्ता अध्यक्ष, संजीव बांगा महामंत्री, छुन्ना भाई कोषाध्यक्ष  – C भारत न्यूज

C भारत न्यूज

Latest Online Breaking News

उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद की नई कमेटी का हुआ गठन  सर्वेश गुप्ता अध्यक्ष, संजीव बांगा महामंत्री, छुन्ना भाई कोषाध्यक्ष 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उद्योग व्यापार मंडल शाहाबाद की नई कमेटी का हुआ गठन

 सर्वेश गुप्ता अध्यक्ष, संजीव बांगा महामंत्री, छुन्ना भाई कोषाध्यक्ष

विशाल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की दी गई जिम्मेदारी

जिला अध्यक्ष विमलेश। दीक्षित ने की घोषणा

 

शाहाबाद /हरदोई में उद्योग व्यापार मंडल का पुनः गठन हुआ। 7 जुलाई दिन रविवार शाम 6 बजे रॉयल मैरिज लॉन में व्यापार मंडल के गठन को लेकर मीटिंग रखी गयी जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अजय टंडन, प्रदेश युवा मंत्री विभु गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित शामिल हुए। नगर के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मीटिंग कर सर्व सहमति से जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने नगर टीम की घोषणा की और सभी चयनित पदाधिकारियों को मनोनयन प्रमाण पत्र दिया गया। सा कि विदित है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में प्रत्येक कमेटी का 3 वर्ष का कार्यकाल होता है। जिसमें कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव अथवा मनोनयन विधि से अध्यक्ष पद की घोषणा की जाती है। सितम्बर 2024 में उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश स्तरीय चुनाव आगरा में होना है। इस चुनाव से पहले सभी जिला, तहसील एवं नगर की कार्यकारिणी भंग कर दी गयी थी। अब सभी जिलों एवं नगर में पुनः कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिसमें संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की जिम्मेदारी दी गयी है। इस सन्दर्भ में सर्वेश गुप्ता को नगर अध्यक्ष संजीव बांगा को महामंत्री, छुन्ना भाई को कोषाध्यक्ष, विशाल गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। उपाध्यक्ष पद के लिए अलोक गुप्ता, सुरकुट्टी लाल गुप्ता, अशोक कुमार एवं राजकुमार सक्सेना चुने गए। राजू वर्मा, साजिद अली, अर्जुन गुप्ता को मंत्री पद एवं राजेश रस्तोगी, रामू राठौर और तनवीर खां को संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी। श्यामांश द्विवेदी एडवोकेट कानूनी सलाहकार बनाये गए।मीटिंग में अजय टंडन, विभु गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित जी ने व्यापार मंडल के कार्यों का वर्णन करते हुए व्यापारियों को व्यापार मंडल के साथ जुड़ने की बात पर बल दिया एवं सभी पदाधिकारियों से प्रदेश की सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश के चुनाव में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर सत्यप्रकाश गुप्ता, फैज़ान खान, माजिद अली खां, शिवांशु गुप्ता, अनमोल गुप्ता, सुरेन्द्रवीर विक्रम सिंह, सतीश राठौर, अरमान खान, सरताज हुसैन खान, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, वहीद खान, इमरान समेत भारी सख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

एस पी सिंह की रिपोर्ट

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]