नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नहीं नही
हरदोई मथुरा के जय गुरुदेव पंकज महाराज का बावन में हुआ सत्संग – C भारत न्यूज

C भारत न्यूज

Latest Online Breaking News

हरदोई मथुरा के जय गुरुदेव पंकज महाराज का बावन में हुआ सत्संग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हरदोई मथुरा के जय गुरुदेव पंकज महाराज का बावन में हुआ सत्संग

बावन (हरदोई) 9 जन.। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष व विख्यात् सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी बाबा पंकज जी महाराज ने ब्लाक बावन के ग्राम मानपुर में आयोजित सत्संग समारोह में कहा इस समय देश में, समाज में, मानव धर्म व इन्सानियत की आवश्यकता हैै। मानव धर्म का रास्ता महात्माओं से लेकर इन्सान अपना, समाज व देश का कल्याण कर सकता है। इसमें चरित्र धन मानव धर्म की सबसे बड़ी पूंजी है। इससे समाज देश व विश्व अशान्ति से बचकर शान्ति व सुख प्राप्त कर सकता है। प्राकृतिक आपदाओं से भी राहत पा सकता है। जब लोग शाकाहारी-सदाचारी बनकर भगवत भजन करने लगेंगे, सबमें पे्रम आ जायेगा। परिवार व समाज के झगड़े समाप्त हो जायेंगे। समय से गर्मी, समय से जाड़ा, समय से वर्षा होगी यानि प्रकृति अनुकूल हो जायेगी। लोगों का जीवन सुखमय हो जायेगा। उन्होंने स्मरण कराते हुये कहा जब देश में अन्न की भारी कमी थी, वर्ष 1977, 1978 तथा 1979 में सतयुग आगवन साकेत महायज्ञों का आयोजन कराकर देवताओं को प्रसन्न करा कर परम पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी ने अनाज का उत्पादन बढ़ाया।

महाराज जी ने अध्यात्मवाद की गहराईयों पर प्रकाश डालते हुये कहा दो आंखों के मध्य में जीवात्मा विराजमान है उसके अन्दर मौजूद आत्मा पर जन्म-जन्मान्तरों के पर्दे पड़े हुये हैं। जब आप बताई विधि से साधना करेंगे तो पर्दे खुलते हुये चले जायेंगे और दिव्य दृष्टि प्रकट हो जायेगी। आपके अन्दर छिपी हुई रूहानी दौलत को देने के लिये हम निकले हुये हैं। जब आप भजन करेंगे तो ऊपर से आने वाली देववाणी को सुनकर आप का रोम-रोम पुलकित हो उठेगा। आत्मा परमात्मा का गूढ़ रहस्य प्रकट हो जायेगा। इस रूहानी संगीत के आगे दुनिया का संगीत कुछ नहीं है। हमारी सबसे अपील हे स्वयं शाकाहारी-सदाचारी व नशा मुक्त रहकर अच्छा समाज बनाने में सहयोग करें। यह आपकी बहुत बड़ी समाज सेवा होगी।

इस अवसर पर राजाराम, रमेश चन्द्र, सन्तराम, सत्य कुमार, योगेश कुमार ‘‘छोटे’’ प्रधान, अभय प्र. प्रतिनिधि, विनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, नायब सिंह, खुन्नू, बाबूलाल रावत, श्रीमती किरन आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अगले पड़ाव फैजुल्लापुर ब्लाक टोडरपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) अप. 12.30 बजे सत्संग सन्देश होगा।

मंडल ब्यूरो अमरीश सिंह निर्भय

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]